SIR कार्य को लेकर समीक्षा बैठक में नाराज दिखे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी।
(रिपोर्ट - मदन मोहन नौगढ़/चंदौली)
नौगढ़ ब्लाक सभागार में SIR कार्य में लगे BLO सुपरवाइजर के साथ आज दिनांक 7 मार्च 2026 को समीक्षा बैठक हुई । इस बैठक में कार्य मे लापरवाही करने वाले लोगों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विनय मिश्रा ने नाराजगी जताई तथा कहा कि दो दिन के अंदर यह कार्य कैसे पूर्ण होगा ,इस संबंध में काफी चर्चा की गई जिसमें कार्य को जिम्मेदारी से न करने वाले सुपरवाइजर पद पर सुशोभित लेखपाल गणों को मिली डांट फटकार ,कार्य के विवरण में मुख्य रूप से बोदलपुर ,सेमर साधोपुर, लालतापुर कक्ष संख्या 2, डुमरिया,जनकपुर ,लक्ष्मणपुर के कार्य पूर्ण पाए गए तथा,देवदत्तपुर 42.27%, जरहर 45.11%,lauari खुर्द 48.73%,चंद्रप्रभा डाक बंगला 26.76% कार्य पूर्ण पाया गया जो 50% से काम है। शेष नौगढ़ क्षेत्र ग्राम पंचायत जिनका काम 50% तक हो गया है इस आंकड़े के साथ आगामी 2 दिन में सभी कार्य पूर्ण होने की चर्चा की गई इस बैठक में उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल तहसीलदार अनुराग सिंह पशु चिकित्सक कमलेश उप जिलाधिकारी चकिया विनय मिश्रा,,(निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी),, अजय मिश्रा मनोज कुमार अशोक नारायण सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ